Monday, November 17, 2008

राष्ट्रपति पुरस्कार पर बवाल

२६ जनवरी २००९ को विश्वविद्यालय के छात्र - छात्राओ कों शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति पुरुस्कार प्रदान करने की घोषणा किया गया है। इसके लिए विश्वविधालय ने प्रतिभावान छात्रों की सूचि तैयार की है।राष्ट्रपति पुरुस्कार के लिए रांची विश्वविद्यालय द्वारा चयनित एक छात्रा के चयन पर सवाल उठ गया है। यह मामला करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर का है। मॉस कम्युनिकेशन विडियो प्रोडक्शन विभाग के सत्र २००५ - ०८ की छात्रा निधि गुप्ता को रांची विश्वविद्यालय द्वारा पुरुस्कार के लिए नामित किया है। इस छात्रा ने स्नातक में लगभग ८२ फीसदी अंक प्राप्त किया है। रांची विश्वविधालय के कुलपति ने चयनित छात्रा का चयन का आधार वाणिज्य संकाय में उच्च स्थान प्राप्त करना बताया है।वहीँ दूसरी तरफ़ उसी विभाग की छात्रा पूजा शर्मा जिसका प्रतिष्ठा का विषय मॉस कम्युनिकेशन विडियो प्रोडक्शन और वैकल्पिक विषय विज्ञानं है। जिसमें लगभग ८४ फीसदी अंक प्राप्त कर छात्रा ने रांची विश्वविधालय में दूसरा स्थान और मॉस कॉम विभाग में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस छात्रा को पुरुस्कार के लिए नामित नहीं किया गया है। जबकि कई मामलों में पूजा शर्मा निधि गुप्ता से आगे है।धयान देने योग्य बात यह है कि दोनों छात्रा का प्रतिष्ठा का विषय मॉस कम्युनिकेशन विडियो प्रोडक्शन है। स्नातक प्रमाण पत्र के मुताबिक दोनों छात्रों को प्रतिष्ठा के विषय पर ही अंक प्राप्त हुए है। अर्थात पूजा शर्मा को प्रतिष्ठा विषय मास कम्युनिकेशन विडियो प्रोडक्शन पर लगभग ८४ फीसदी और निधि गुप्ता को लगभग ८२ फीसदी अंक मिले है। रांची विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों को दिये गये स्नातक प्रमाण पत्र में वैकल्पिक विषय वाणिज्य या विज्ञान का अंक समाहित नहीं है।इससे स्पस्ट होता है की दोनों छात्रा एक ही संकाय के छात्रा है और वो है मास कम्युनिकेशन विडियो प्रोडक्शन। अंक के आधार पर पूजा शर्मा निधि गुप्ता से आगे है अर्थात पुरुस्कार की सही हकदार पूजा शर्मा है।
प्राप्त सूचना के आधार पर 17 नवंबर को दैनिक हिन्दुस्तान के जमशेदपुर संस्करण में एक खबर छपी है। इस खबर में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो ए ए खान ने करीम सिटी कालेज, जमशेदपुर की छात्रा निधि गुप्ता का राष्ट्रपति पुरस्कार के लिये नामित होने का आधार वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान लाना बताया है। इस समाचार पत्र के पत्रकार ने राष्ट्रपति के लिये नामित छात्राओं का अंक फीसदी में छापा है। समाचार पत्र में निधि गुप्ता का प्राप्तांक 84.40 फीसदी छापी गयी है। लेकिन उसका प्राप्तांक 82.90 फीसदी है। अंक के आंकड़ों के साथ खिलवाड़ करते हुये पत्रकार ने पूजा शर्मा को अंक के सहारे राष्ट्रपति पुरस्कार के लिये शामिल होना बताया लेकिन वे सामाचार छापते हुये तथ्यों और आंकड़ों की जांच भी उचित नही समझा।

1 comment:

  1. पुरस्‍कार, सूची। वर्तनी का खयाल रखें।
    चयनित का चयन
    अंक का आंकड़ा आदि से बचने की जरूरत है।
    पोस्‍ट करने से पहले एक- आध बार अपनी कॉपी पढ़ लेना ठीक रहता है

    ReplyDelete