Tuesday, April 7, 2009

पंद्रहवीं लोकसभा चुनाव - झारखण्ड पर नजर



लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 15 राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेशों की 124 लोकसभा सीटों के लिए 16 अप्रैल को मतदान होगा। अरूणाचल प्रदेश की दो, छत्तीसगढ़ की 11, केरल की 20, मेघालय की दो, मिजोरम की एक, नागालैंड की एक, आंध्रप्रदेश की 22, असम की तीन, झारखंड की छह, मणिपुर की एक, उड़ीसा की 10, महाराष्ट्र की 13, बिहार की 13, जम्मू कश्मीर की एक और उत्तर प्रदेश की 16 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दो केन्द्र शासित प्रदेशों अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप की एक-एक सीट पर भी इसी चरण में मतदान होगा। सभी चरणों की मतगणना 16 मई को एक साथ की जाएगी।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में झारखण्ड के छह सीटों के लिये कुल 85 उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं जिसमें चार सीट से केवल 6 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं।
चतरा सीट से 3 निर्दलीय सहित कुल 11 उम्मीदवार अपना भाग्य अजमायेंगे जिसमें एक भी महिला उम्मीदवार खड़ी नहीं हुई है। इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी धीरज प्रसाद साहु, जनता दल यूनाईटेड प्रत्याशी अरुण कुमार यादव, राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी नागमणि, बहुदन समाज पार्टी प्रत्याशी सुगन महतो, कम्युनिष्ट पार्टी आफ इंडिया प्रत्याशी केशवर यादव, अखिल भारतीय मानव सेवा दल प्रत्याशी पारस नाथ माझी, झारखण्ड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक प्रत्याशी के पी शर्मा के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी सुरेन्द्र यादव, इंदर सिंह नामधारी, धीरेन्द्र अग्रवाल तथा रत्नेश कुमार गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं।
हजारीबाग लोकसभा सीट से इस बार 5 निर्दलीय सहित कुल 13 उम्मीदवार खड़े हैं जिसमें केवल एक महिला उम्मीदवार है। इस सीट से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी किशोर कुमार पाण्डेय, कम्युनिष्ट पार्टी आफ इंडिया प्रत्याशी भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी यशवंत सिन्हा, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी शिवलाल महतो, कांग्रेस प्रत्याशी सौरभ नारायण सिंह, आल झारखण्ड स्टुडेंट यूनियन प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी, समाजवादी पार्टी प्रत्याशी दिगम्बर कुमार मेहता, झारखण्ड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक प्रत्याशी ब्रज किशोर जयसवाल के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी देवनाथ महतो, महेन्द्र किशोर मेहता, मोहम्मद मोईनुद्दीन अहमद, ललन प्रसाद और स्नेहलता देवी चुनाव लड़ रही हैं।
खूंटी लोकसभा सीट से इस बार 3 निर्दलीय सहित कुल 9 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमायेंगे। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी कड़िया मुण्डा, कांग्रेस प्रत्याशी नील तिर्की, बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी मार्शल बारला, झारखण्ड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक प्रत्याशी थेडोर कीरो, झारखण्ड पार्टी नरेन प्रत्याशी नितिमा बोदरा बारी, झारखण्ड पार्टी प्रत्याशी निशिकांत होरो के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी आनंद कुजुर, उमबुलन टोपनो और करलुस भेंगरा चुनाव लड़ रहे हैं।
कोडरमा लोकसभा सीट से इस बार 5 निर्दलीय सहित कुल 16 उम्मीदवार खड़े हैं जिसमें एक भी महिला उम्मीदवार नहीं है। इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तिलकधारी पंडित सिंह, राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी प्रणव कुमार वर्मा, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी लक्षमण स्वर्णकर, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी विष्णु प्रसाद भैया, बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी सभापति कुशवाहा, झारखण्ड पार्टी प्रत्याशी उमेश चंद्र त्रिवेदी, राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी प्रत्याशी परमेश्वर यादव, झारखण्ड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक प्रत्याशी बाबुलाल मरांडी, झारखण्ड विकास दल प्रत्याशी राजकिशोर प्रसाद मोदी, कम्युनिष्ट पार्टी आफ इंडिया मार्कसिष्ट लेनिनिष्ट प्रत्याशी राजकुमार यादव, बहुजन शक्ति प्रत्याशी हदतल दास के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार शर्मा, कमल दास, चंद्रधारी महतो, मंजूर आलम अंसारी और लक्ष्मण दास चुनाव लड़ रहे हैं।
लोहरदगा लोकसभा सीट से 8 निर्दलीय सहित कुल 15 उम्मीदवार मैदान में बाजी मारने के लिये तैयार खड़े हैं जिसमें दो महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इस सीट से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी जोखन भगत, कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर उरांव, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सुदर्शन भगत, आल झारखण्ड स्टुडेंट यूनियन प्रत्याशी देवशरण भगत, झारखण्ड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक प्रत्याशी बहुरा एक्का, लोक जन विकास मोर्चा प्रत्याशी भुवनेश्वर लोहरा, झारखण्ड जनाधिकार मंच प्रत्याशी रामा खलको तथा निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन भगत, इटवा उरांव, गोपाल उरांव, चमरा लिंडा, जय प्रकाश भगत, नवल किशोर सिंह, पदमा बारीक और सुखदेव लोहरा चुनाव लड़ रहे हैं।
पलामू लोकसभा सीट से 7 निर्दलीय सहित कुल 21 उम्मीदवार चुनाव जीतने की आस लगाये हुये हैं जिसमें केवल दो महिला उम्मीदवार खड़ी हैं। इस सीट से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी कामेश्वर बैठा, राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी घुरन राम, जनता दल यूनाइटेड प्रत्याशी राधा कृष्ण किशोर, बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी हीरा राम तुफानी, झारखण्ड पार्टी प्रत्याशी गणेश राम, आजसू पार्टी प्रत्याशी जवाहर पासवान, झारखणअड पार्टी नरेन प्रत्याशी ननदेव राम, मानव मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी पार्वती देवी, झारखण्ड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक प्रत्याशी प्रभात कुमार, अखिल भारतीय मानव सेवा दल प्रत्याशी राजू गुइडे माझी, राष्ट्रवादी आर्थिक स्वतंत्र दल प्रत्याशी राम नरेश राम, राष्ट्रीय लोक दल प्रत्याशी बीरबल राम, भारतीय समता समाज पार्टी प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार पासवान, कम्युनिष्ट पार्टी आफ इंडिया मार्कसिष्ट लेनिनिष्ट प्रत्याशी सुषमा मेहता के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र राम, नरेश कुमार पासवान, ब्रजमोहन राम, भोलाराम, मुनेश्वर राम, राम प्रसाद राम और सुनेश्वर बैठा चुनाव लड़ रहे हैं।
जारी है....

No comments:

Post a Comment